0%
Loading ...

hazrat yaqub alaihissalam in hindi

Loading

नाम और ख़ानदान

हजरत याकूब अलैहिस्सलाम, हज़रत इसहाक के दूसरे बेटे और हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के पोते हैं। इबरानी भाषा में हजरत याकूब का नाम इसराईल है। यह “इसरा’ (अब्द, गुलाम) और ईल (अल्लाह) दो शब्दों में बना है और अरबी में इसका तर्जुमा अब्दुल्लाह किया जाता है।

इसी वजह से हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम के बेटे हजरत इस्हाक्र अलैहिस्सलाम से जुड़ा खानदान जो हजरत याकूब अलैहिस्सलाम यानी इसराईल की नस्ल से है, बनी इसराईल कहलाता है।

हज़रत याकूब का जिक्र कुरआन में

कुरान में हजरत याकूब अलैहिस्सलाम का नाम दस जगह आया है। सूरः यूसुफ़ में जगह-जगह जमीरों और औसाफ़ के लिहाज से, कुछ दूसरी सूरतों में औसाफ़ के एतबार से उनका तज़किरा मौजूद है, असल में कुरआन पाक हज़रत याकूब अलैहिस्सलाम के जलीलुल-कद्र नबी, साहिबे सब्र व अजीमत और हज़रत यूसुफ अलैहिस्सलाम के बुजुर्ग बाप होने की तरफ़ तवज्जोह दिलाता है।

हज़रत याकूब अलैहिस्सलाम अल्लाह के बरगजीदा पैग़म्बर थे और कन्आनियों के लिए भेजे गए थे। उन्होंने वर्षों इस खिदमत को अंजाम दिया।

हज़रत याक़ूब के कितने बेटे थे

उनके बारह लड़के थे। खुद उनका और उनकी औलाद का जिक्र, हजरत यूसुफ़ से जुड़ा हुआ है, इसलिए तफसीलात हजरत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम के जिक्र में मौजूद हैं, जो हमने पीछे ज़िक्र कर दिया है।

हज़रत याक़ूब अलैहिस्सलाम और यूसुफ़ अलैहिस्सलाम के बारे में पढ़ने के लिए यहां दबाएं 👉Click Here

Hazrat Yaqub ki Dua- Dua For Sadness

hazrat yaqub ki dua
hazrat yaqub alaihissalam in hindi

Leave a Comment